Browsing "Older Posts"

  • यूपी में गठबंधन का एलान: सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    By first headlines india →
    यूपी विधानसभा चुनाव में आखिरकार सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो ही गया। पिछले काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में खींचतान चल रही थी। अब कुल 403 विधानसभा सीटों में से 298 पर अखिलेश के कैंडिडेट्स चुनाव लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस को 105 सीटें मिली है। आज शाम साढ़े 5 बजे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस नेता राजबब्बर संयुक्त रूप से इस गठबंधन का ऐलान करेंगे।

    दरअसल शनिवार देर रात तक टिकट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बैठकों का दौर जारी था, कांग्रेस कम से कम 120 सीटें मांग रही थी, और सपा 100 सीटें देने को राजी थी। फिर खुद प्रियंका गांधी ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। देर रात रामगोपाल यादव और प्रियंका के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई, उसके बाद प्रियंका की ओर से कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने अखिलेश और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत की। हालांकि इस बीच सपा ने कांग्रेस के कुछ सीटिंग विधायकों की सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। जिस वजह से गठबंधन पर संशय के बादल मंडरा रहा था।

    अखिलेश और पीके के बीच मैराथन बैठक
    मनमाफिक सीटें न मिलने से मायूस कांग्रेस के शीर्ष धड़े ने हार नहीं मानी। गठबंधन की खातिर प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली में रामगोपाल से मुलाकात की, तो वहीं दूसरी ओर सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच लखनऊ में दो बार बैठकें हुईं। जिसके बाद सपा कांग्रेस को 105 सीटें देने पर राजी हुई।



    अखिलेश के रवैये से कांग्रेस ने जताई थी नाराजगी
    कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया था कि जब तक अखिलेश को सपा का नाम और साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं मिला था, तब तक उन्होंने कांग्रेस को 142 सीटें दे रखी थीं। अखिलेश ने ये बात लिखकर कांग्रेस को दी थी लेकिन समाजवादी पार्टी और साइकिल मिलने के बाद अखिलेश ने मजबूरी बताते हुए 121 सीटें ऑफर कीं। इसके बाद जब 121 पर कांग्रेस ने हां की, तो वो 100 पर अटक गए थे। उनका कहना था कि नेताजी की 38 लोगों की सूची को एडजस्ट करना है। बताया गया कि एक वक्त कांग्रेस 110 सीटों पर भी मान गई थी, लेकिन तब अखिलेश ने कहा कि कुछ पुराने और आज़म खान सरीखे नेताओं की सीटों की मांग आ गई है, मेरी पार्टी के कई लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। इसलिए 100 से ज़्यादा सीटें नहीं दे पाएंगे। हालांकि आखिर में 105 सीटों पर बात बन गई।
  • सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची तय, अखिलेश की लिस्ट में शिवपाल को जगह, अतीक आउट

    By first headlines india →
    लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 191 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवार शामिल हैं।
    यूपी सीएम अखिलेश यादव की स्वीकृति से जारी की गई इस लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। उन्हें जसवंतनगर से टिकट दिया गया है।
    अखिलेश ने अतीक अहमद का टिकट काट दिया है। आजम खान को रामपुर से टिकट मिला है और उनके बेटे अब्बदुला को स्वार से टिकट मिला है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को भी अखिलेश ने टिकट दिया है। नितिन को हरदोई से टिकट मिला है।
    बता दें कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर तो मुहर लग चुकी है, लेकिन मामला कुछ सीटों पर फंसा हुआ है। इसलिए अब तक ना ही कांग्रेस और ना ही अखिलेश ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आज अखिलेश प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेंगे।
    27% मुस्लिम कैंडिडेट्स को टिकट
    अखिलेश यादव ने पहली लिस्ट में 191 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए। इनमें 52 कैंडिडेट्स मुस्लिम हैं। यानी समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट में 27% मुस्लिमों को टिकट दिया है।
    अखिलेश की लिस्ट के बड़े नाम
    1. शिवपाल यादव, जसवंत नगर (इटावा)
    2. आजम खान, रामनगर
    3. अरविंद सिंह गोप, रामनगर (बाराबंकी)
    4. नितिन अग्रवाल, हरदोई
    5. अब्दुल्ला आजम, स्वार (रामपुर)
    6. अतुल प्रधान, सरधाना
    7. राजकुमार भाटी, दादरी
    8. सुनील चौधरी, नोएडा
    9. राजकुमार यादव, मैनपुरी
    10. मो. हसन रूमी, कानपुर कैंट
    इन सीटों पर हैं कांग्रेस के सिटिंग एमएलए
    # शामली: मनीष चौहान (सपा), पंकज कुमार मलिक (कांग्रेस)
    # सयाना, बुलंदशहर: राजकुमार लोधी (सपा), दिलनवाज खान (कांग्रेस)
    # खुर्जा, बुलंदशहर: नंदकिशेर बाल्‍मीकि (सपा), बंसी सिंह (कांग्रेस)
    # मथुरा: अशोक अग्रवाल (सपा), प्रदीप माथुर (कांग्रेस)
    # गंगोह, सहारनपुर: इंद्रसेन (सपा), प्रदीप कुमार (कांग्रेस)
    # स्‍वार, रामपुर: अब्‍दुल्‍ला आजम (सपा), नवाब काजिम अली खान (कांग्रेस)
    # किदवईनगर, कानपुर: ओम प्रकाश मिश्रा (सपा), अजय कपूर (कांग्रेस)
  • भारत को नहीं चाहिए गिफ्ट के तौर पर NSG की सदस्यता

    By first headlines india →
    नई दिल्ली । एनएसजी की सदस्यता को लेकर चीन के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत एनएसजी की मेंबरशिप गिफ्ट के तौर पर नहीं बल्कि परमाणु अप्रसार के लिए किए गए अपने प्रयासों के बल पर पाना चाहता है। इससे पहले अमेरिका ने भी माना कि चीन भारत की राह पर रोड़े अटका रहा है। एनएसजी के मसले पर अमेरिका भारत के समर्थन में है।
    चीन का बयान
    गौरतलब है कि भारत को एनएसजी का सदस्य बनने पर लगातार बाधा खड़ी करनेवाले चीन ने अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तखत ना करनेवाले देश को एनएसजी का सदस्य बनाकर उसे बराक ओबामा का फेयरवेल गिफ्ट नहीं दिया जा सकता है। चीन का यह बयान ओबामा प्रशासन की तरफ से दिए उस बयान के बाद आया है जिसमें उसने भारत को एनएसजी का सदस्य बनने में चीन को सबसे बड़ा अवरोधक करार दिया था।


    अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर बराक ओबामा का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इससे पहले ओबामा प्रशासन ने कोशिश की थी कि भारत को इसमें प्रवेश मिल सके। अमेरिकी दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिसवाल ने भी कहा कि एनएसजी में भारत की सदस्यता में रोड़े अटकाने वाला एकमात्र चीन है।
  • धांसू धोनी बने सिक्सर किंग

    By first headlines india →
    कटक। कटक वनडे इंडियन टीम के लिए रिकॉर्डतोड़ रहा। एक तरफ युवराज ने कई रिकॉर्ड तोड़े, तो दूसरी तरफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इंडिया के 'सिक्सर किंग' बने। महेंद्र सिंह धौनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बने। इस मैच में धौनी ने करियर का सर्वाधिक स्कोर किया।

    धौनी के नाम 203 छक्के-
    धौनी ने 134 रन की पारी खेली और इस दौरान छह छक्के लगाये। अपना 285वां मैच खेल रहे धोनी के नाम पर अब 203 छक्के दर्ज हो गये हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं।

    इन्होंने भी लगाए 200 से ज्यादा छक्के-
    पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक (351) छक्के लगाये हैं। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (238), धौनी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) का नंबर आता है। धौनी ने हालांकि इनमें से सात छक्के एशिया एकादश के लिये लगाये हैं।

    धौनी के बाद इनका नंबर-
    भारत के लिये उन्होंने 196 छक्के जड़े हैं और इस तरह से उन्होंने तेंदुलकर के 195 छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत के लिये वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धौनी और तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली (189), युवराज (150), वीरेंद्र सहवाग (131), सुरेश रैना (120) और रोहित शर्मा (117) का नंबर आता है।
  • 151+ सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

    By first headlines india →
     महान लोगों के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक विचार हमें हमेशा सकारात्मक दिशा में ले जाते है, प्रेरणादायक सुविचार  पढ़कर हमारा मन सकारात्मक रहता है. यहाँ पर  प्रेरणादायक अनमोल विचारों का संग्रह दिया है, जो आपकी हर सुबह को उर्जावान और सकारात्मक बनाएगा ।

    साख बनाने में बीस साल लगते हैं और उसे गंवाने में बस पांच मिनट, अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे।
     वॉरेन बफे 
     कभी मत सोचिये कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है, अगर कोई पाप है, तो वो यही है; ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।
    स्वामी विवेकानंद
    अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये उतना बेहतर है।
     स्वामी विवेकानंद
    एक शब्द में, यह आदर्श है कि तुम परमात्मा हो।
    स्वामी विवेकानंद
    उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।
    स्वामी विवेकानंद
    गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो।
    ब्रूस ली
    जितना एक मूर्ख वयक्ति किसी बुद्धिमानी भरे उत्तर से नहीं सीख सकता उससे अधिक  एक बुद्धिमान एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न से सीख सकता है।
    ब्रूस ली
    जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जायेंगे।
    ब्रूस ली
     जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा।
    ब्रूस ली
    Hindi Quote:- खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।
    ब्रूस ली
    Hindi Quote:- इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है, बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ रहिये।
     चाणक्य
    Hindi Quote:- शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है, शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।
     चाणक्य
    Hindi Quote:- कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।
      चाणक्य

    Hindi Quote:- ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं, हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अन्दर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।
    Subhash Chandra Bose सुभाष चन्द्र बोस
    Hindi Quote:- आज हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके! एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशश्त हो सके।
    Subhash Chandra Bose सुभाष चन्द्र बोस
    Hindi Quote:- ये मायने नहीं रखता की आप दुनिया में कैसे आये, ये मायने रखता है की आप यहाँ हैं।
    Oprah Winfrey Quotes In Hindi
    Hindi Quote:- बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाड़ियों में घूमना चाहते हैं, पर आप चाहते हैं की कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार रहे।
    Oprah Winfrey ओपरा विनफ्रे
    Hindi Quote:- अगर आप सच देखना चाहते हैं तो ना सहमती और ना असहमति में राय रखिये।
    Osho Quotes In Hindi
    Hindi Quote:- कोई चुनाव मत करिए, जीवन को ऐसे अपनाइए जैसे वो अपनी समग्रता में है।
    Osho ओशो 
    Hindi Quote:- जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।
    Osho
    English Quotes:- Life is a balance between rest and movement.
    Hindi Quote:- जीवन ठेहराव और गति के बीच का संतुलन है।
    Osho ओशो 
    Hindi Quote:- आप जहां भी जाएं, तीन प्रतीक हैं, जिन्हे हर कोई जानता है: यीशु मसीह, पेले और कोका कोला।
    Pele Quotes In Hindi
    Hindi Quote:- अगर मैं एक दिन मर जाऊं तो मैं ख़ुशी से जाऊँगा क्योंकि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। मेरे खेल ने मुझे ऐसा करने दिया क्योंकि ये दुनिया का सबसे बड़ा खेल है।
    Pele पेले 
    Hindi Quote:- पृथ्वी पर हर एक चीज एक खेल है। एक खत्म हो जाने वाली चीज। हम सभी एक दिन मर जाते हैं। हम सभी का एक ही अंत है, नहीं ?
    Pele पेले 
    Hindi Quote:- लक्ष्य प्राप्त करना मायने रखता है, और जो बहादुरी भरे काम और साहसिक सपने आप पूरे करना चाहते हैं उनके बारे में लिखना उन्हें पूरा करने के लिए चिंगारी का काम करेगा।
    Robin Sharma रॉबिन शर्मा 
    Hindi Quote:- यदि आप सचमुच विश्व – स्तरीय होना चाहते हैं – जितने अच्छे हो सकते हैं होना चाहते हैं तो अंतत: ये आपकी तैयारी और अभ्यास पर निर्भर करेगा।
    Robin Sharma रॉबिन शर्मा 
    Hindi Quote:- व्यापार का व्यापार सम्बन्ध हैं; जीवन का व्यपार मानवीय लगाव है।
    Robin Sharma रॉबिन शर्मा 
    Hindi Quote:- हमारा एक नॉर्मल होता है, जब आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल जाते हैं तो जो एक समय अनजाना और भयभीत करने वाला था अब आपका न्यू नॉर्मल बन जाता है।
    Robin Sharma रॉबिन शर्मा 
    Hindi Quote:- मैं हर एक वस्तु में हूँ और उससे परे भी। मैं सभी रिक्त स्थान को भरता हूँ।
     Sai Baba साईं बाबा 
    Hindi Quote:- आप जो कुछ भी देखते हैं उसका संग्रह हूँ मैं।
    Sai Baba साईं बाबा 
    Hindi Quote:- मैं डगमगाता या हिलता नहीं हूँ।
     Sai Baba साईं बाबा 
    Hindi Quote:- यदि कोई अपना पूरा समय मुझमें लगाता है और मेरी शरण में आता है तो उसे अपने शरीर या आत्मा के लिए कोई भय नहीं होना चाहिए।
    Sai Baba साईं बाबा 
    Hindi Quote:- डीजाइन सिर्फ यह नहीं है कि चीज कैसी दिखती या मह्शूश होती है, डिजाइन यह है कि चीज काम कैसे करती है।

    Steve Jobs  स्टीव जाब्स

    Hindi Quote:- जब आप समुद्री डांकू बन सकते है तो फिर नौसेना में जाने कि क्या ज़रुरत है?

    Steve Jobs  स्टीव जाब्स

    Hindi Quote:- मैं अपने बच्चों को नहीं सिखाता की हिन्दू क्या है मुस्लिम क्या है।
    Shahrukh Khan शाहरुख़ ख़ान
    English Quote:- I truly believe my job is to make sure people smile.
    Hindi Quote:- मैं वास्तव में यकीन करता हूँ कि मेरा काम ये सुनिश्चित करना है की लोग हंसें।
    Shahrukh Khan शाहरुख़ ख़ान
    English Quotes:- I could lie and say my wife cooks for me, but she doesn’t. My wife has never learnt cooking but she has great cooks at home.
    Hindi Quote:- मैं झूठ बोल सकता हूँ कि मेरी बीवी मेरे लिए खाना बनाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। मेरी बीवी ने कभी खाना बनाना नहीं सीखा लेकिन उसके पास घर पे बहुत अच्छे कुक्स हैं।
    Shahrukh Khan Quotes In Hindi
    Hindi Quote:- विपरीत परस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
    Shiv Khera शिव खेड़ा
    Hindi Quote:- अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं – तो आप कर सकते हैं। अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते हैं – तो आप नहीं कर सकते हैं। और किसी भी तरह से। आप सही हैं।
    Shiv Khera शिव खेड़ा
    Hindi Quote:- क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है, जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है, जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।
    Srimadbhagwadgita  श्रीमद्भगवद्गीता
    Hindi Quote:- मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है; और लगातार तुम्हे बस एक साधन की तरह प्रयोग कर के सभी कार्य कर रही है।
    Srimadbhagwadgita  श्रीमद्भगवद्गीता
    Hindi Quote:- ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखता है, वही सही मायने में देखता है।
    Srimadbhagwadgita  श्रीमद्भगवद्गीता
    Hindi Quote:- जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।
    Srimadbhagwadgita  श्रीमद्भगवद्गीता
    Hindi Quote:- “आज” भगवान का दिया हुआ एक उपहार है- इसीलिए इसे “प्रेजेंट” कहते हैं।
     Sri Sri Ravi Shankar श्री श्री रवि शंकर
    Hindi Quote:- मानव विकास के दो चरण हैं – कुछ होने से कुछ ना होना; और कुछ ना होने से सबकुछ होना। यह ज्ञान दुनिया भर में योगदान और देखभाल ला सकता है।
      Sri Sri Ravi Shankar श्री श्री रवि शंकर
    Hindi Quote:- कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
    अब्दुल कलाम  Abdul Kalam
    Hindi Quote:- अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।
    अब्दुल कलाम  Abdul Kalam
    Hindi Quote:- भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
    अब्दुल कलाम  Abdul Kalam
    Hindi Quote:- मैं जो भी हूँ, या  होने की  आशा  करता  हूँ, उसका श्रेय मेरी माँ को जाता  है।
    Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन
    Hindi Quote:- हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।
    Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन
    Hindi Quote:- शत्रुओं को मित्र बना कर क्या मै उन्हें नष्ट नहीं कर रहा ?
    Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन
    Hindi Quote:- सभी महान आन्दोलन लोक्रप्रिय आन्दोलन होते हैं। वे मानवीय जूनून और भावनाओं का विस्फोट होते हैं। जो कि विनाश की देवी या लोगों के बीच बोले गए शब्दों की मशाल के द्वारा क्रियान्वित किये जाते हैं।
    Adolf Hitler अडोल्फ़ हिटलर
    Hindi Quote:- सभी प्रचार लोकप्रिय होने चाहिए और इन्हें जिन तक पहुचाना है उनमे से सबसे कम बुद्धिमान व्यक्ति के भी समझ में आने चाहियें।
    Adolf Hitler अडोल्फ़ हिटलर
    Hindi Quote:- एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?
     Albert Einstein ऐल्बर्ट आइनस्टाइन
    Hindi Quote:- इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है। यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।
     Albert Einstein ऐल्बर्ट आइनस्टाइन
    Hindi Quote:- जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
    Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
    Hindi Quote:- सच कहूँ तो मैं कभी ‘आइकन’ , ‘सुपरस्टार’, इत्यदि विश्लेषणों के चक्कर में नहीं पड़ा। मैं हमेशा खुद को एक अभिनेता के रूप में देखता हूँ जो अपनी काबीलियत के अनुसार जितना अच्छा कर सकता है कर रहा है।
    Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन
    Hindi Quote:- प्रिय टीवी मीडिया और मेरे घर के बाहर खड़ी फैन्स, कृपया इतना तनाव मत लीजिये और इतनी कड़ी मेहनत मत कीजिये।
    Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन
    Hindi Quote:- यह एक रणक्षेत्र है, मेरा शरीर, जिसने बहुत कुछ सहा है।
    Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन
    Hindi Quote:- एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।
    B. R. Ambedkar  बी. आर. अम्बेडकर
    Hindi Quote:- मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता, और भाई-चारा सीखाये।
    B. R. Ambedkar  बी. आर. अम्बेडकर
    Hindi Quote:- जीवन लम्बा होने की बजाये महान होना चाहिए।
    B. R. Ambedkar  बी. आर. अम्बेडकर
    Hindi Quote:- मनुष्य नश्वर है। उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की ज़रुरत होती है। जैसे कि एक पौधे को पानी की। नहीं तो दोनों मुरझा कर मर जाते हैं।
    B. R. Ambedkar  बी. आर. अम्बेडकर
    Hindi Quote:- आपके सबसे असंतुष्ट कस्टमर आपके सीखने का सबसे बड़ा श्रोत हैं।

    Bill Gates बिल गेट्स

    Hindi Quote:- सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है। पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।

    Bill Gates बिल गेट्स

    Hindi Quote:- किसी आदमी का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है।
    Charlie Chaplin चार्ली चैपलिन
    Hindi Quote:- ज़िन्दगी करीब से देखने में एक त्रासदी है। लेकिन दूर से देखने पर एक कॉमेडी।
    Charlie Chaplin चार्ली चैपलिन
    Hindi Quote:- हास्य टॉनिक है, राहत है, दर्द रोकने वाला है।
    Charlie Chaplin चार्ली चैपलिन
    Hindi Quote:- प्रसन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है। ये आप ही के कर्मों से आती है।
     Dalai Lama  दलाई लामा
    Hindi Quote:- यदि आप दूसरों की मदद कर सकते हैं, तो अवश्य करें; यदि नहीं कर सकते हैं तो कम से कम उन्हें नुकसान नही पहुचाइए।
     Dalai Lama  दलाई लामा
    Hindi Quote:- हमारे जीवन का उद्देश्य प्रसन्न रहना है।
        Dalai Lama  दलाई लामा
    Hindi Quote:- प्रेम को कारण की ज़रुरत नहीं होती। वो दिल के तर्कहीन ज्ञान से बोलता है।
     Deepak Chopra दीपक चोपड़ा 
    Hindi Quote:- किसी कारण वश खुश होना एक दूसरे तरह का दुःख है क्योंकि कारण कभी भी हमसे छीना जा सकता है।
     Deepak Chopra दीपक चोपड़ा 
    Hindi Quote:- आप जो पढ़ते हैं उससे परिवर्तित हो जायेंगे।
     Deepak Chopra दीपक चोपड़ा 
    Hindi Quote:- ब्रह्माण्ड में तीन चीजें हैं जिन्हें नष्ट नहीं किया जा सकता, आत्मा, जागरूकता और प्रेम।
     Deepak Chopra दीपक चोपड़ा 
    Hindi Quote:- बड़ा सोचो, जल्दी सोअचो, आगे सोचो। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।
       Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
    Hindi Quote:- यदि आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी।
      Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
    Hindi Quote:- मेरे भूत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक आम कारक है: रिश्ते और विश्वास। यही हमारे विकास की नीव हैं।
        Dheerubhai Ambani धीरूभाई अंबानी
    Hindi Quote:- सभी के साथ विनम्र रहे, पर कुछ ही के साथ अन्तरंग हों, और इन कुछ को अपना विश्वास देने से पहले अच्छी तरह परख लें।
    George Washington जार्ज वाशिंगटन
    Hindi Quote:- प्रसन्नता और नैतिक कर्तव्य एक दूसरे से पूरी तरह से जुड़े हुए हैं।
    George Washington जार्ज वाशिंगटन
    Hindi Quote:- अनुभव हमें सिखाता है कि कब्ज़ा जमाने के बाद दुश्मन को हटाने की तुलना में उसे कब्ज़ा करने से रोकना कहीं आसान है।
    George Washington जार्ज वाशिंगटन
    Hindi Quote:- बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना।
    George Washington जार्ज वाशिंगटन
    Hindi Quote:- दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
    Shree Guru Nanak Dev – श्री गुरु नानक देव
    Hindi Quote:- भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है।
    Shree Guru Nanak Dev – श्री गुरु नानक देव
    English Quotes:- I am neither a child, a young man, nor an ancient; nor am I of any caste.
    Hindi Quote:- ना मैं एक बच्चा हूँ, ना एक नवयुवक, ना ही मैं पौराणिक हूँ, ना ही किसी जाति का हूँ।
    Shree Guru Nanak Dev – श्री गुरु नानक देव
    Hindi Quote:- क्षमा वीरों का गुण है।
    Indira Gandhi – इंदिरा गाँधी
    Hindi Quote:- प्रश्न करने का अधिकार मानव प्रगति का आधार है।
    Indira Gandhi – इंदिरा गाँधी
    Hindi Quote:- वहां प्रेम नहीं है जहां इच्छा नहीं है।
    Indira Gandhi – इंदिरा गाँधी
    Hindi Quote:- आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते।
    Indira Gandhi – इंदिरा गाँधी
    Hindi Quote:- संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।
    Jawaharlal Nehru Quotes in Hindi
    Hindi Quote:- संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।
    Jawaharlal Nehru – जवाहरलाल नेहरु
    Hindi Quote:- असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं।
    Jawaharlal Nehru – जवाहरलाल नेहरु
    Hindi Quote:- अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।
    Jawaharlal Nehru – जवाहरलाल नेहरु 
    Hindi Quote:- मैं तुम्हे एक नया आदेश देता हूँ: एक दूसरे से प्रेम करो। जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया है, तुम एक दूसरे से प्रेम करो।
    Jesus Christ – जीसस क्राइस्ट  
    Hindi Quote:- और यह समझो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ; हाँ, काल के अंत तक।
    Jesus Christ – जीसस क्राइस्ट  
    Hindi Quote:- मेरे लिए दरवाजे खोलो, जैसे मैंने खुद को तुम्हारे लिए खोला है।
    Jesus Christ – जीसस क्राइस्ट  
    Hindi Quote:- आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है। पूरे देश को मजबूत होना होगा।
    Lal Bahadur Shastri – लाल बहादुर शाश्त्री
    Hindi Quote:- हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है।
    Lal Bahadur Shastri – लाल बहादुर शाश्त्री
    Hindi Quote:- एक जग बूँद बूँद कर के भरता।
    Lord Buddha – भगवान गौतम बुद्ध  
    Hindi Quote:- अतीत पे ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पे केन्द्रित करो।
    Lord Buddha – भगवान गौतम बुद्ध  
    Hindi Quote:- स्वस्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है।
    Lord Buddha Quotes in Hindi
    Hindi Quote:- तीन चीजें जादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य।
    Lord Buddha – भगवान गौतम बुद्ध
    Hindi Quote:- घृणा घृणा से नहीं प्रेम से ख़तम होती है, यह शाश्वत सत्य है।
    Lord Buddha – भगवान गौतम बुद्ध  
    Hindi Quote:- बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है; बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है।
    Lord Buddha – भगवान गौतम बुद्ध  
    Hindi Quote:- किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है, और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है।
    Lord Mahavir – भगवान् महावीर 
    English Quote:- Silence and Self-control is non-violence.
    Hindi Quote:- शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है।
    Lord Mahavir – भगवान् महावीर 
    Hindi Quote:- प्रत्येक जीव स्वतंत्र है। कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता।
    Lord Mahavir – भगवान् महावीर 
    Hindi Quote:- भगवान् का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व प्राप्त कर सकता है।
    Lord Mahavir – भगवान् महावीर 
    Hindi Quote:- प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता।
    Lord Mahavir – भगवान् महावीर 
    Hindi Quote:- हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो। घृणा से विनाश होता है।
    Lord Mahavir – भगवान् महावीर 
    Hindi Quote:- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
                                                                              Mahatma Gandhi – महात्मा गांधी
    English Quote:- An ounce of practice is worth more than tons of preaching.
    Hindi Quote:- थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।
    Mahatma Gandhi – महात्मा गांधी
    English Quotes:- First they ignore you, then they laugh at you, then they fight you, then you win.
    Hindi Quote:- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
    Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
    English Quote:- Freedom is not worth having if it does not connote freedom to err.
    Hindi Quote:- जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है.
    Mahatma Gandhi –  महात्मा गांधी
    English Quotes:- Happiness is when what you think, what you say, and what you do are in harmony.
    Hindi Quote:- ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।
    Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
    English Quote:- Where there is love there is life.
    Hindi Quote:- जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।
    Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
    English Quotes:- My religion is based on truth and non-violence. Truth is my God. Non-violence is the means of realizing Him.
    Hindi Quote:- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है। अहिंसा उसे पाने का साधन।
    Mahatma Gandhi – महात्मा गाँधी
    English Quote:- God has no religion.
    Hindi Quote:- भगवान का कोई धर्म नहीं है।
    Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
    Hindi Quote:- आप आज जो करते हैं उसपर भविष्य निर्भर करता है।
    Mahatma Gandhi Quotes in Hindi
    Hindi Quote:- प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
    Mahatma Gandhi – महात्मा गाँधी
    Hindi Quote:- हार मत मानो, हमेशा अगला मौका ज़रूर आता है।
    Mary Kom – मैरी कॉम  

    Hindi Quote:- जो तुम बोते हो वो तुम काटोगे जो मैं बोती हूँ वो मैं काटूंगी।
    Mary Kom – मैरी कॉम  
    Hindi Quote:- सत्य और तथ्य में बहुत बड़ा अंतर है। तथ्य सत्य को छिपा सकते हैं।
    Maya Angelou माया एंजिलो
    Hindi Quote:- ज़िन्दगी इसे जीने वाले को प्यार करती है।
    Maya Angelou माया एंजिलो
    Hindi Quote:- ज़िन्दगी को प्यार करने और उसके लिए लालची होने के बीच एक बहुत बारीक रेखा है।
    Maya Angelou Quotes in Hindi
    Hindi Quote:- उनमे से हर कोई किसी न किसी भेस में भगवान है.
    Mother Teresa Quotes in Hindi
    Hindi Quote:- यदि आप सौ लोगो को नहीं खिला सकते तो एक को ही खिलाइए।
    Mother Teresa – मदर टेरेसा 
    Hindi Quote:- शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती है।
    Mother Teresa – मदर टेरेसा 
    Hindi Quote:- जहाँ जाइये प्यार फैलाइए। जो भी आपके पास आये वह और खुश होकर लौटे।
    Mother Teresa – मदर टेरेसा