Browsing "Older Posts"

  • उल्हासनगर में गुंडाराज, एक महिला के ऊपर किया गया जान लेवा हमला !

    By first headlines india →

     उल्हासनगर में गुंडाराज, एक महिला के ऊपर किया गया जान लेवा हमला !


    तीन गुंडों ने दिया पूरी घटना को अंजाम !

    महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला !

    देखिए पूरी खबर को पीड़ित महिला पिंकी तवालमलानी ने क्या कहा सुनिए उनकी जुबानी,,,,,,


    उल्हासनगर –उल्हासनगर के कैम्प नंबर दो बैरक नंबर 576 रूम नंबर तीन में रहने वाली पिंकी तवालमलानी नामक एक महिला के ऊपर कुछ लोगो ने तेजधार वाले हथियार से हमला किया है जिसमें महिला घायल हो गई है और महिला का उपचार सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है महिला को घायल करने के बाद और मारपीट करने के बाद सभी आरोपी लोग घटनास्थल से भाग गए हैं, इस पुरे मामले पर पीड़ित महिला ने क्या बताई अपनी आप बीती सुनिए,,,,

  • उल्हासनगर मनपा के शिक्षण मंडल के द्वारा मनपा के स्कूली बच्चों के द्वारा कल्चर प्रोग्राम के माध्यम से किया गया मनमोहक प्रस्तुति !

    By first headlines india →

     उल्हासनगर मनपा के शिक्षण मंडल के द्वारा मनपा के स्कूली बच्चों के द्वारा कल्चर प्रोग्राम के माध्यम से किया गया मनमोहक प्रस्तुति !


    बच्चों को आगे बढ़ने के लिऐ किया गया अच्छी पहल हैं –मनपा आयुक्त अजीज शेख़

    देखिए पूरी खबर इस पुरे मामले पर मनपा आयुक्त अजीज शेख़ ने क्या कहा सुनिए उनकी ज़ुबानी,,,,,



  • कलयुग में कालनेमी रूपी राक्षस रामचरित्र मानस जलाने में जुटे हुऐ हैं –पंडित शिवम शुक्ला महराज

    By first headlines india →

     कलयुग में कालनेमी रूपी राक्षस रामचरित्र मानस जलाने में जुटे हुऐ हैं –पंडित शिवम शुक्ला महराज


    श्रीमत भागवत कथा जीवन रूपी भवसागर से पार कराने वाली कथा हैं !

    भाजपा के मुंगरा विधानसभा के (पुर्व) प्रत्यासी अजय शंकर दुबे के आवास पर शुरू हैं यह श्रीमत भागवत कथा !

    देखिए पूरी खबर को अपने कथा के दरम्यान पंडित शिवम शुक्ला महराज ने क्या कहा सुनिए उनकी ज़ुबानी,,,,,



  • मुख्यमंत्री ने किया 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण !

    By first headlines india →

     मुख्यमंत्री ने किया 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण !


    इसी कार्यक्रम के दौरान दो लोगों की पाकिटमारी रही चर्चा विषय हाई जोन सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हुआ सवाल !

    पुलीस पुरे मामले की जांच में जुट गईं हैं की पाकेट मार भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने अंजाम दिया या कोई पाकिट मार घुस गया था ?

    उल्हासनगर शहर विकास के लिए छः महीने में 1261करोड़ का निधि, देने का किया ऐलान !

    देखिए पूरी खबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ऐक झलक पाने के लिए उत्सक दिखे उल्हासनगर शहरवासी !




    उल्हासनगर,   विद्रोह के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए एकनाथ शिंदे पहली बार करीबन आधा दर्जन विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व लोकार्पण करने के लिए उल्हासनगर आए हुए थे। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उल्हासनगर शहर विकास के लिए मात्र छह महीने में 1261 करोड़ रूपयों का निधि मंजूर किया है। ऐसा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने भाषण में कहा है।
                  उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा स्थानीय सी ब्लॉक के मैदान में आयोजित उद्घाटन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आए थे। इस मौके पर केंद्र सरकार की सब्सिडी से खरीदे की गई वाहनों का उद्घाटन किया गया। जिसमें घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की 86 गाडियों के साथ 54 घंटागड़ियां भी शामिल है। सभी गाडियों का कीमत 22 करोड़ 72 लाख रूपया बताया जाता है। इसी में पावर स्वीपिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट मशीन, सक्शन मशीन आदि वाहनो के अलावा 8 लाख लीटर की क्षमता वाले खडेगोलवली में मलशुद्धि करण केंद्र, डाग निर्बिजीकरण केंद्र, 50 लाख रुपये की लागत से एक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, विकलांग व्यक्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विकसित सॉफ्टवेयर, रीजेंसी निर्माण द्वारा दी गई प्लास्टिक क्रशर मशीन का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया।
              सड़क निर्माण के लिए 450 करोड़, नालों के निर्माण के लिए 250 करोड़, ट्रांजिट कैंप 20 करोड़ के विकास कार्यों की प्रलंबित फाइल को क्लीयर करने की मांग सांसद श्री कांत शिंदे ने किया है। इस विषय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शहर के विकास के लिए 1261 करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा करते हुए उन्होंने आगे कहे कि भविष्य में भी शहर विकासकार्य के लिए निधि काम नहीं होने देंगे। उल्हासनगर शहर में पुरानी व जर्जर होकर धोखादायक हुई इमारतों के पुनर्विकास में आने वाली सभी कठिनाइयों को दूर करने के लिए नियम में बदलाव किया गया है। उसका जल्द ही सरकार का फैसला होगा। उल्हासनगर शहर को 50 एमएलडी पानी की जरूरत है और पानी की इस कमी को राज्य सरकार जरूर पूरा करेगी। बड़ी सड़कें, प्रचुर मात्रा में पेयजल, दीया बत्ती, बगीचा आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य मनपा एवं राज्य सरकार के माध्यम से किया जायेगा। भविष्य में उल्हासनगर के निवासियों के जीवन स्तर में भी वृद्धि होगी। ऐसा भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक कुमार आयलानी, गणपत गायकवाड, डॉ. बालाजी किणीकर, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, मनपा आयुक्त अजीज शेख, अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, करुणा जुईकर, मुख्यालय उपायुक्त अशोक नाईकवाडे, मनपा सचिव प्राजक्ता कुलकर्णी, डॉ. सुभाष जाधव, प्रियांका राजपूत आदि के अलावा मनपा के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए फ्लाई ओवर का नेटवर्क स्थापित करने की मांग की है। क्योंकि एक्सप्रेस वे शहर से होकर गुजरता है। यातायात की समस्या से छुटकारा पाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का कुमार आयलानी के मांग पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सहमति जताई है।

  • उल्हासनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे उमपा प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी की तैयारी चाकचौबंद हुई सुरक्षा ब्यवस्था !

    By fast headline india →

     उल्हासनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे उमपा प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी की तैयारी चाकचौबंद हुई सुरक्षा ब्यवस्था !


    15 तारीख को मनपा के कई प्रोजक्ट का मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्धघाटन !

    रात 8 बजे उल्हासनगर में पधारेग्रे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे !

    देखिए पूरी ख़बर इस पुरे दौरे की जानकारी देते हुऐ मनपा आयुक्त अजीज शेख़ और जोन 4 के डीसीपी डा, सुधाकर पठारे ने क्या कहा सुनिए उनकी जुबानी,,,,,




    उल्हासनगर, उल्हासनगर 15 फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों उल्हासनगर के 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण होगा। यह जानकारी मनपा आयुक्त अजीज शेख ने पत्रकारों को दिया है।
                 पावर स्वीपिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट मशीन, सक्शन मशीन आदि वाहन, मनपा के पास वर्चुअल तरीके से डॉग नसबंदी केंद्र, सरकारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, खेडेगोलवली में सीवरेज सेंटर और विकलांग व्यक्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विकसित सॉफ्टवेयर व प्लास्टिक क्रशर रीजेंसी मशीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, पालक मंत्री शंभूराज देसाई, राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक कुमार आयलानी, गणपत गायकवाड़, डॉ.बालाजी किणीकर, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, रमेश पाटिल उपस्थित रहेंगे। ऐसा मनपा आयुक्त अजीज शेख ने बताया है। इसी बीचा शाम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सभा डॉल्फिन क्लब के सामने सेंचुरी रेयॉन कंपनी के मैदान में होगी। इसका निरीक्षण आयुक्त अजीज शेख, पुलिस उपायुक्त डॉ. सुधाकर पठारे, मनपा  के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, डॉ. करुणा जुईकर, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने किया है। बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर-महाराज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत करेंगे।



  • अम्बरनाथ में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत !

    By first headlines india →

     अम्बरनाथ में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत !


    पुज्य गुरुदेव  कुणाल महाराज जी के अमृतमयी वाणी से  होगा श्रीमद भागवत कथा  !

    सर्वादय नगर परमार्थ सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित किया गया यह पूरी कथा का अयोजन !






    उल्हासनगर- "सर्वादय नगर परमार्थ सेवा संस्थान"द्वारा जाम्भूल फटा,सर्वादय नगर श्रीकृष्ण मंदिर अम्बरनाथ (प) में श्रीमद् भागवत संगीतमय सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है .यह कथा काशी के कथाकार श्री कुणाल महाराज मुखारबिंदू से निःसृत 5 फरवरी से 11 फरवरी तक साढ़े 4 बजे से साढ़े 9 बजे तक किया जाएगा।इसकी शुरुआत रविवार की सुबह 11 बजे से कलश यात्रा से गयी.जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई ।

    इस कथा के आयोजक व सर्वादय नगर परमार्थ सेवा संस्थान संस्थापक अध्यक्ष राजेश मिश्रा व अध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्वारा 5 फरवरी से 11 फरवरी तक शाम साढ़े 4 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक रोजाना पुज्य गुरुदेव श्री कुणाल महाराज के अमृत मुख से अमृतमयी वाणी की वर्षा होगी. श्रीरीमद् भागवत भक्ति धारा सप्ताह की शुरुआत 5 फरवरी को बड़ी संख्या में महिलायों द्वारा सर पर कलश लेकर सुबह 11 बजे से सर्वादय नगर परिसर से श्री कृष्ण मंदिर तक कलश यात्रा के साथ शुरवात की गयी.उसके बाद पुज्य गुरुदेव श्री कुणाल महाराज जी के अमृत मुख से अमृतमयी वाणी कार्यक्रम स्थान पर श्री संगीतमय भागवत कथा की शुरुवात होगी। जिसमें रोजाना हजारो की संख्या में लोग शामिल होकर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाएंगे। धार्मिक श्री भागवत कथा का आयोजन "सर्वादय नगर परमार्थ सेवा संस्थान"के संस्थापक अध्यक्ष राजेश मिश्रा व अध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्बारा किया जा रहा है इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदधिकारी सागर तबले, राजेश गुप्ता,विजय पांडे,कमलेश मौर्या,उमेश मिश्रा,चंद्रेश यदाव,अतुल यादव, अनिल तिवारी,अरविंद मिश्रा,गुलाब मौर्या,उमेश शर्मा,इंद्रजीत पांडे सहित कई अन्य गणमान्य कड़ी मेहनत कर आयोजन को सफल बनाने जूट हुए हैं।साथ ही लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कथा का रसपान करने की अपील की है !
  • मैं कब बना संसारी मुझे होश ना था,मेरा निर्मल निर्मल मन था कोई दोष ना था– श्री गायत्री नंदन महराज

    By first headlines india →

     मैं कब बना संसारी मुझे होश ना था,मेरा निर्मल निर्मल मन था कोई दोष ना था– श्री गायत्री नंदन महराज


    उल्हासनगर में श्री गायत्री नंदन जी महाराज का संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन !

    देखिए पूरी खबर को अपने सत्संग में कैसे भक्ति कथा का रसपान कराते श्री गायत्री नंदन महराज सुनिए उनकी जुबानी,,,,,



    उल्हासनगर-शहर के कई सामाजिक संस्थाओ द्वारा उल्हासनगर के करीब म्हाराल गाँव के सारिका लॉन में कथा व्यास श्री गायत्री नंदन जी के मुखरबिन्दु से 30 जनवारी 2023 से 5 फरवरी तक रोजाना शाम 4 बजे से 8 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहा रोजाना बडी संख्या बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।
    उल्हासनगर की पवन भूमि पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है।अयोध्या से पधारे श्री गायत्रीं नंदन महाराज जी के मुखरबिन्दु से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन गायत्री नंदन महाराज ने मथुरा के कंस व पल्हाड के भक्ति भाव को प्रशंग का वर्णन करते हुए भक्ति गीत "मैं कब बना संसारी मुझे होश ना था,मेरा निर्मल निर्मल मन था कोई दोष ना था।।जैसा मुझे ज्ञात हुआ मन उलझाया है,माया ने कैसा कैसा रंग दिखाया है,परम पिता का कभी ध्यान न लगाया,माया में लुभाया कभी नाम नहीं गया है,मैं वादा सारा भूला मुझे होश ना था,मेरा निर्मल निर्मल मन था कोई दोष ना था। आदि भजन ने श्रोताओ को मन्त्रमुग्ध कर दिया।इस संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शहर के कई सामाजिक संस्था हिंदी भाषी फाउंडेशन, जय श्री परशुराम सेवा ,प्रेरणा महिला भागवत समिती,कौशल्य सेवा संस्था व सोमनाथ ग्रुप द्वारा द्वारा किया जा रहा है.संस्था के अध्यक्ष सुनीता झा,ओम प्रकाश मिश्रा,संतोष पांडे, प्रदीप ओझा, अमित मिश्रा, मुन्ना पांडे, अनिल राय, संजय सिंह, सुजित मिश्र,विजय शंकर तिवारी,देवी प्रसाद पांडे व समस्त संस्था के पदाधिकारी व सदस्य लोगो के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है इसी के साथ लोगो से बड़ी संख्या में श्री संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा का रसपान करने की अपील की है।